गर्मियों में भी पिएं गर्म पानी, सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद

गर्मियों में भी पिएं गर्म पानी, सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद

सेहतराग टीम

पानी जितना हो सके उतना पीना चाहिए, क्योंकि पानी हमारr सेहत को बेहतर बनाने में अहम रोल निभाता है। वहीं गर्मी के मौसम में पानी हमारे शरीर को कई तरह के बीमारियों से भी बचाता है। पानी तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है चाहे वो फिर गर्म हो या ठंडा। लेकिन सुबह उठने के बाद अगर गर्म पानी का सेवन किया जाए तो वो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होगा। अगर नियमित तौर पर गर्म पानी पीते हैं तो कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर से दूर रहेंगी। वहीं कोरोना वायरस से भी बचना है तो गुनगुना पानी पीना चाहिए। गर्म पानी से संक्रमण का खतरा बहुत कम रहता है। आईए जानते हैं कि गर्मियों में गर्म पानी पीना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है।

पढ़ें- ये 10 बातें आपको होली के मौके पर कोरोना संक्रमित होने से बचाएंगी

गर्मियों में भी पिएं गर्म पानी, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद 

वजन कम करने में मददगार 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गर्मियों में भी आपको रोज सुबह गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। गर्म पानी बॉडी के तापमान को ठीक रखता है और आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। आप चाहें तो रोजाना एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। 

कोरोना वायरस से बचाव 

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की तरफ से जारी एडवाइजरी में लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए हमें सुबह के समय गर्मी के दिनों में भी गर्म पानी पीना चाहिए। 

कब्ज से मिलेगी निजात

गर्मियों में गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी का सेवन करने आंतों में मौजूद भोजन का ब्रेकडाउन होता है और वह आसानी से मल के रूप में बाहर निकल जाता है।

बॉडी को डिटॉक्स करे

गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी इंटस्‍टाइन में मौजूद भोजन को जल्‍दी ब्रेकडाउन कर पाचनतंत्र को दुरुस्‍त भी करता है। अगर आप रोजाना नींबू रस युक्त गुनगुना गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है। सुबह रोज गर्म पानी पीना चाहिए।

मौसमी बीमारियों से बचाव 

गर्मियों में गर्म पानी पीने से आप इस सीजन में होने वाली बीमारियों जैसे फ्लू, खांसी सर्दी से अपना बचाव कर सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गर्म पानी सर्दी-खांसी में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही गले में खराश और साइनस की समस्या में भी राहत मिलता है। डॉक्टर उन लोगों को हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं, जिन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होती है।

इसे भी पढ़ें-

आप पेठा तो खाते ही होंगे, अब ये फायदे भी जान लो

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।